
Ashok Gehlot, CM Rajasthan
Highlights
- कांग्रेस के कई विधायक शीर्ष नेतृत्व से चल रहे नाराज
- असंतोष और नाराजगी को दूर करने की कोशिश
- राज्यसभा चुनाव के बाद कैबिनेट विस्तार-सूत्र
Rajasthan Cabinet Expansion : राजस्थान कांग्रेस में फैसले असंतोष को दूर करने की कोशिशों के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के बाद गहलोत कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक अभी भी कई विधायक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। सीएम अशोक गहलोत पार्टी में फैले असंतोष और नाराजगी को दूर करने का प्रयास करेंगे।